ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कागज़ के टुकड़ों को नोट की गड्डी बताकर महिलाओं और बुजुर्गों से ठगी करने वाली गैंग के जालसाजों को पुलिस ने धर दबोचा |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान  )  महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाकर कागज़ के टुकड़ों को नोटों की गड्डी बताकर लूटने वाले आरोपी पकड़ाए हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 3 मार्च को 60 वर्षीय महिला और 23 मार्च को 55 वर्षीय महिला को शिकार बनाया गया था | दरअसल धनीराम और रमेश आपस में साढ़ू हैं, कुछ दिनों पहले रमेश की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए धनीराम उसे देखने राहुल के साथ दिल्ली से भोपाल आ गया था यहाँ इन दोनों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया | यह आरोपी महिलाओं और बुजुर्गों को कागज़ के टुकड़ों को नोटो की गड्डी बताकर उनसे ठगी करते थे, पुलिस ने फुटेज के आधार पर जालसाजों का ट्रैक बनाया इसकी मदद से पुलिस गांधी नगर पहुंची, यहां फुटेज कुछ लोगों को दिखाए तो पता चला कि नई बस्ती गांधी नगर में रहने वाले रमेश सिलावट के घर पर देखा गया हैं, पुलिस रमेश के घर पहुंची तो आरोपी वहां आराम फरमाता पाया गया पूछताछ में रमेश ने तीनों  साथियों जेजे कॉलोनी, नई दिल्ली निवासी धनीराम सोलंकी और राहुल सोलंकी सहित एक नाबालिग का नाम भी बताया कहा कि यह गैंग अब नर्मदापुरम को अपना निशाना बनाने के लिए निकाल गई हैं | रमेश से मिली सूचना के बाद पुलिस ओबेदुल्लागंज नाके पर पहुँच गई, यहां पुलिस ने बसों की चैकिंग शुरू कर दी इनमें से एक बस में धनीराम और उसके साथी बैठे मिले जो नर्मदापुरम से लौट रहे थे | पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया उसने बताया कि भाई के इलाज के लिए उसने पैसे कमाने का शॉर्टकट रास्ता अपनाया था, इसके बाद इसे ही धंधा बना लिया | धनीराम इससे पहले दिल्ली में भी कई वारदातें कर चुका हैं |               

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com