ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन साल चली प्रोसेस के बाद भी सिर्फ 7 हज़ार शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर मिला जिसने जनजातीय विभाग में ज्वाइन कर लिया, उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग मे नियुक्ति नहीं |

भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक के 18,527 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जानी थी, जिसमें सिर्फ 7004 को ही नियुक्ति दी गई हैं अब भी करीब 11 हज़ार शिक्षकों को नियुक्ति का इंतजार हैं | तीन साल चली प्रोसेस के बाद स्कूलों में उच्च माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए थे | लेकिन अब भी लगभग 4 हज़ार ऐसे शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति जन जातीय विभाग में हो गई लेकिन वह स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति चाहते हैं | लेकिन उन्हें यहां नहीं लिया जा रहा हैं | जनजातीय विभाग में नियुक्ति देने वाले शिक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि फरवरी 2019 में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी, यह 20 हज़ार पदों के लिए थी, इसके बाद इसी साल रिजल्ट भी घोषित हो गया था | 2020 में कोरोना के चलते चयनित अभ्यार्थियों का वेरिफिकेशन न होने से उन्हें नियुक्ति नहीं मिली थी | जिनके नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं उनके मेरिट लिस्ट में कम अंक हैं और उन्हें स्कूल शिक्षा में ज्वाइनिंग दी जा रही हैं | इधर अभ्यार्थी यह मांग भी कर रहे हें कि करीब 12 साल बाद वर्ग 3 में भर्ती हुई हैं, पदों में भर्ती कर अन्य अभ्यर्थियों का चयन भी किया जा सकता हैं | अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर भी 51 हज़ार पद करने की मांग कर रहे हैं | प्राथमिक शिक्षक भर्ती के सेकंड राउंड में पद वृद्धि करने से अन्य अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सकता हैं | गौरतलब हैं कि अब भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं इन्हें भरने की मांग की जा रही हैं इधर चयनित शिक्षकों का कहना हें कि उनके नाम के आगे नियुक्ति का जिला शो नहीं हो रहा हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com