ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तालाब की लहरों ने बुझा दिया घर का चिराग तालाब में गहराई में जाने से डूबे दो बच्चों की मौत

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  कमला नगर इलाक़े में नया बसेरा में रहने वाला 10 वर्षीय राज सिसोते  पाँचवीं कक्षा का छात्र था वह घर का इकलौता बेटा था सोमवार दोपहर राज अपनी बस्ती में रहने वाले 11 वर्षीय ईशान धूलिया जो 7वीं कक्षा में पढ़ता था, और दो अन्य साथियों के साथ 23वी बटालियन के सामने मछली फार्म के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे, नहाते-नहाते राज और ईशान तालाब में गहराई तक चले गए और डूब गए ये देख साथ नहा रहे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे गोताख़ोरों की मदद से पुलिस ने राज का शव पानी से बाहर निकाला परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इसके बाद ईशान अचेत हालत में पाया गया परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे हमीदिया रेफर कर दिया हमीदिया में डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com