ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तेज़ रफ्तार कार वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, पाँच की हालत गंभीर |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में रहने वाला रोहित अपने बड़े भाई नरेश के साथ घर से बिना बताए कार लेकर निकले थे उनके साथ उनके चार दोस्त भी थे | कार रोहित का बड़ा भाई नरेश चला रहा था रास्ते में उन सभी ने पीरगेट के पास चाय पी फिर वीआईपी रोड से होते हुए लालघाटी अपने दोस्त को छोड़ने जा रहे थे | सुबह का समय होने के कारण सड़क पूरी खाली पड़ी थी तो नरेश ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तभी तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर उस पर चढ़कर बड़े तालाब किनारे लगी जाली को तोड़ते हुए पलट गई |  इस हादसे में को-राइडर सीट पर बैठे हुए दसवीं कक्षा के छात्र रोहित की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि उसका बड़ा भाई और दोस्तों को चोटें आई हैं | हादसे की सूचना मिलते ही कोहेफिज़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर कार जब्त कर ली हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com