ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आईएसबीटी स्थित चार्जिंग स्टेशन में लगी आग से धुआं दार हुई 50 नई ई-बाइक |

भोपाल : आईएसबीटी स्थित चार्जिंग स्टेशन में लॉंन्चिंग से पहले रखी 50 नई ई-बाइक जलकर हुई खाक शनिवार देर रात 2 बजे लगी इस आग ने अफरा तफरी मचा दी | पिछले महीने ही कंपनी का स्टोर रूम कहीं ओर शिफ्ट करने को कहा था, इसी बीच हुआ हादसा रात के समय 2 बजे आग की तेज़ लपटें उठने लगी और आग इतनी भड़की कि इसमें 50 नई ई – बाइक पूरी तरह जल गई इन्हें इसी हफ्ते फील्ड में उतारा जाना था | इनके अलावा सुधरने आई 15 ई-बाइक, 10 स्मार्ट बाइक और कुछ बैटरियां भी जल गई, जैसे ही बैटरियों में आग लगी तो उनमें तेज़ धमाके होने लगे तीन दमकलों की मदद से आग पर क़ाबू पाया गया लेकिन जब तक करीब 1 करोड़ का नुकसान हो चुका था | चार्जिंग स्टेशन होने के बावजूद भी स्टोर रूम में कोई सेफ़्टी उपकरण  उपलब्ध नहीं थे, यहां एक भी स्टाफ मौजूद नहीं था सभी ताला बंद करके गायब थे | यहां 24 घंटे अलर्ट रहने का आदेश हैं फिर भी लापरवाही के चलते यहां एक भी दमकल नहीं थी, माता मंदिर से दमकल बुलानी पड़ी जिसे मौके पर पहुँचने में करीब 40 मिनट लग गए | अब नगर-निगम की फायर शाखा से घटना का फायर ऑडिट करवाया जा रहा हैं ताकि पता चल सके कि आग लगी हैं या लगाई गई हैं ? करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा हैं कंपनी का कहना हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com