ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
30 अप्रैल तक समग्र आईडी पोर्टल बंद, लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का दूसरा दौर मई से होगा शुरू |

इंदौर : नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि जिन महिलाओं का लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा हैं, वे घबराए नहीं | समग्र आईडी नहीं बनने या करेक्शन नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से वंचित प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए मई में रजिस्ट्रेशन का दूसरा दौर शुरू किया जाएगा अभी 30 अप्रैल तक समग्र आईडी पोर्टल बंद कर दिया गया हैं ताकि दूसरे राज्यों की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकें | अप्रैल अंत तक के पहले चरण में सिर्फ उन महिलाओं के रजिस्ट्रेशन होंगे जिन्हें समग्र आईडी संबंधी कोई समस्या नहीं हैं  वरिष्ठ अधिकारी व मंत्रियों तक ने इस विसंगति पर संज्ञान लिया जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट एवं पर्यटन विकास मंत्री उषा ठाकुर ने समस्या का हल निकलवाने की बात कही हैं मंत्री सिलावट ने कहा कि बहुत गंभीर मुद्दा हैं, वहीं मंत्री ठाकुर ने कहा कि दूसरे राज्यों की महिलाओं के कारण पोर्टल बंद करना समझ से परे हैं, हालांकि समग्र आईडी के कारण आरटीई के तहत जिन बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाया उनका सरकार ने कोई हल नहीं निकाला | दूसरे राज्यों की महिलाओं को रोकने के लिए जो निर्णय लिया हैं उसका नुकसान प्रदेश की बहनों को नहीं होगा मई में समग्र पोर्टल फिर से ओपन किया जाएगा | जिनकी नई आईडी बनेगी उनका वेरिफिकेशन करेंगे पुरानी आईडी में सुधार होगा इसके बाद अप्रैल – मई में हुए रजिस्ट्रेशन की सूची एक साथ जारी की जाएगी सभी बहनों को योजना का लाभ तय समय पर एक साथ मिलेगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com