ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीहोर जिला शिकायतों के निराकरण के मामले में सबसे पीछे भोपाल में हजारों शिकायतें लंबित |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान)  सीएम हेल्पलाइन में राजधानी भोपाल सहित बड़े शहरों की हजारों शिकायतें लंबित हैं, सीहोर जिला भी समस्याओं का समाधान करने के मामले में प्रदेशभर में सबसे पीछे हैं | भोपाल में करीब 18000 शिकायतें पेंडिंग हैं बिजली, पुलिस, नगरीय निकाय, राजस्व और पंचायतों की शिकायतें सबसे अधिक हैं | सीहोर में मार्च के महीने में  कुल 6414 शिकायतें मिली, जबकि यहां 15.19% शिकायतें ऐसी हैं जो 50 दिन से अधिक समय से पेंडिंग पड़ी हैं | मार्च में इंदौर में 17760, जबलपुर में 11768 और ग्वालियर में 14112 शिकायतें मिली, इन शहरों में लंबित शिकायतों का जखीरा ज़्यादा हैं | यहां बिजली से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक हैं, मार्च में ऊर्जा विभाग के विरुद्ध भी हजारों की तादाद में शिकायतें मिली नगर-निगम और नगर पालिकाओं से संबंधित 45000 से अधिक शिकायतें मिली पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में करीब 33000 शिकायतें मिली राशन वितरण और अन्य मुद्दो पर बीस हज़ार से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com