ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वन माफिया पर सख्ती करने के आरोप में डीएफओ को राज्य सरकार ने ट्रांसफर नोटिस थमाया |

भोपाल/बुरहानपुर : बुरहानपुर में हो रही जंगल कटाई और अतिक्रमण के बीच राज्य सरकार ने डीएफओ अनुपम शर्मा को हटा दिया हैं | इनका ट्रांसफर ऑर्डर सोमवार को जारी हुआ | 2018 बैच के आईएफएस अनुपम 56 दिन से यहा पदस्थ थे उन्हें भोपाल वन मुख्यालय अटैच किया गया हैं | उनकी जगह 2011 बैच के आईएफएस विजय सिंह को भेजा गया हैं | बुरहानपुर से तीन महीने में हटाए गए ये तीसरे डीएफओ हैं, इससे पहले जनवरी में डीएफओ प्रदीप मिश्रा, फिर गिरिजेश कुमार और अब अनुपम शर्मा को हटाया गया | अनुपम ने 3 मार्च को एक पत्र लिखकर वन माफिया के हमलों के दौरान एसपी और कलेक्टर पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया था | इसे ही इनके ट्रांसफर का कारण माना जा रहा हैं अभी तक बुरहानपुर में 2 हज़ार हेक्टेयर से ज़्यादा जंगल साफ कर अतिक्रमण किया जा चुका हैं | संगठित वन माफिया 20 से अधिक बार फॉरेस्ट चौकियों पर हमला कर वन अमले और एसएएफ पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर वन अपराधियों को छुड़ाकर ले गए हैं | वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदिवासियों के साथ बार-बार हो रहे टकराव की जांच के लिए अपने पाँच विधायकों का जांच दल बनाया हैं, यह दल दो दिन बाद बुरहानपुर पहुंचेगा |

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com