ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अयोध्या नगर में शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी प्रशासन की अनुमति न मिलने पर बिना अनुमति ही दुकान के सामने दिया धरना, नारेबाजी भी की |

भोपाल :(नुजहत सुल्तान )  अयोध्या नगर में शिफ्ट हुई शराब दुकान को हटाने के विरोध में एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रही हैं, महिलाएं प्रशासन की अनुमति से विरोध करने का प्रयास करती रहीं लेकिन जब प्रशासन द्वारा उन्हें अनुमति नहीं मिली तो वह बिना अनुमति के ही दुकान के सामने धरना देने बैठ गई | इस दौरान महिलाएं शराब बेचने और पीने दोनों के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं | तीन घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे महिलाओं की नाराजगी इस बात पर भी रही कि स्थानीय पार्षद ने अब तक उनकी बात नहीं सुनी और न ही उनका पक्ष रखा | महिलाओं ने बताया कि बुधवार तक वे बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन कर रही थी लेकिन उन्होने सोचा कि गुरुवार से रोजाना प्रदर्शन की अनुमति लेकर प्रदर्शन करेंगे | इसके लिए पहले पुलिस के पास गईं महिलाओं को बताया कि कमिश्नर ऑफिस से अनुमति मिलेगी | पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची तो कहा कि कलेक्टर के यहाँ अनुमति मिलेगी महिलाएं इस तरह बच्चों को लेकर इस ऑफिस से उस ऑफिस भटकती रहीं लेकिन जब उन्हें कहीं से अनुमति नहीं मिली तो वह बिना किसी अनुमति के ही शाम 6 बजे से दुकान के सामने बैठ गईं | इस दौरान महिलाओं ने शराब दुकान तक आने-जाने के रास्ते को पूरी तरह घेर लिया | महिलाओं का आरोप हैं कि शराब दुकान कॉलोनियों और बस स्टॉप के पास बना दी गई हैं | शाम को यहां से निकलना मुश्किल होने लगा हैं, बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा हैं | सभी यहां नौकरी पेशे वाले हैं कहाँ तक बच्चों पर नज़र रख पाएंगे महिलाओं ने आरोप लगाए कि अब तक स्थानीय पार्षद ने भी कोई सुनवाई नहीं की, महिलाओं ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा कोई अनुमति दे या नहीं प्रशासन को यहां से दुकान हटाना ही पड़ेगा परेशान हम कॉलोनी वाले हो रहे हैं और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com