ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए अब सड़कों चौराहों पर पुलिस फोर्स होगी तैनात |

भोपाल : शहर में आए दिन अपराधों में हो रहे इजाफे को देखकर अपराधों को रोकने के लिए शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर अब रोजाना 15 से 20 पुलिस के जवान नज़र आएंगे | यह जवान संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करेंगे सड़कों पर पुलिस की विजिबिलिटी दिखे इसके लिए यह प्लान तैयार किया गया हैं | चैकिंग के लिए प्रतिदिन एक जोन के डीसीपी को 60 जवान मिलेंगे इस फोर्स को डीसीपी अपने क्षेत्र के चैकिंग पॉइंट पर अलग-अलग समय में तैनात करेंगे | हाल ही में जहांगीराबाद, गौतम नगर और टीटी नगर में दो पक्षों में विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी | इसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया था | कहीं भी विवाद के दौरान  किसी प्रकार की गंभीर स्थिति बनती हैं तो ऐसे में शहरभर के थानों और पुलिस लाइन से फोर्स इकट्ठा करने में समय लगता हैं | इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही अब पुलिस कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में 60-60 जवान तैनात रहेंगे | किसी भी अप्रिय घटना होने पर यह फोर्स तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति सम्भाल लेगा जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com