ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 4 मई से मौसम सामान्य होने की संभावना |

नई दिल्ली : बेमौसम बारिश का सिलसिला पूरे भारत में चल रहा हैं अप्रैल के अंतिम दिनों में शुरू हुई बारिश मई में भी जारी हैं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन उत्तर भारत में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया हैं | वहीं बताया गया हैं कि दक्षिण भारत के राज्यों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना हैं | वेस्टर्न डिस्टबेंस के कारण ऐसी स्थिति बन रही हैं | अधिकतर ऐसी स्थितियां मार्च-अप्रैल में बनती हें लेकिन इस बार मई में भी ऐसा मौसम बना हुआ हैं,  4 मई से मौसम सामान्य होने की संभावना हैं | जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी हैं | शिमला में भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती हैं | आंधी, तूफान और बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम बना रहेगा दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री नीचे रह सकता हैं | हालांकि 3-4 दिन के बाद बादल छँटने के साथ तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं | मई के पहले ही दिन सोमवार को एनसीआर दिल्ली में बारिश हुई हैं, इससे लोगों को तपन से राहत मिली | पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग पूरे उत्तर भारत में बारिश रिकॉर्ड की गई | इससे इस समय प्रचंड लू का सामना करने वाले उत्तर भारत में मौसम सुहाना हो रहा हैं, राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश हुई हैं | भीलवाड़ा में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई इसके कारण राजस्थान के नौ शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा सहित ज़्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com