ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेल यात्री सुरक्षा के खातिर हुई कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल ने 150 अवैध टिकट बेचने वाले दलालों को दबोचा |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  रेल में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल मंडल से लेकर ज़ोन स्तर तक अलग- अलग चलाए गए ऑपरेशन के तहत हुई कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल ने एक साल में अब तक करीब 150 अवैध टिकट बेचने वाले दलालों को पकड़ा है | वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान वन्यजीवों के अवैध व्यापार के कुल 108 मामलों का पता लगाया और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | वन्यजीवों और जानवरों के अंगों की अवैध तस्करी प्रकृति के खिलाफ अपराध है | आरपीएफ इस मामले में सतर्क होने के साथ-साथ वन्यजीवों के अवैध व्यापार में शामिल तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है | आरपीएफ ने कई प्रतिबंधित वन्यजीवों सहित चन्दन की लकड़ी और अन्य वनस्पतियों को भी बरामद किया है |  करीब 9 फीसदी महिलाएं आरपीएफ कर्मी है जो महिला यात्रियों की मदद करती है अब तक करीब 100 से अधिक महिला यात्रियों की डिलीवरी करवाने में मदद की गई | इस तरह ट्रेनों और स्टेशनों पर छूटे हुए करीब 350 नग सामान बरामद किया गया है | इसकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए के आसपास होगी | जब्त सामान में मुख्य रूप से मोबाइल, लैपटॉप, महिलाओं की ज्वैलरी जैसा सामान शामिल था | आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक रिकवरी का रेट 85% से अधिक रहा,  58 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिली | पिछले साल आरपीएफ ने मंडल स्तर पर 357 बालक-बालिकाओं को बचाया | इटारसी स्टेशन पर एक ही मामला नारकोटिक्स का पकड़ाया | जबकि विभिन्न रेल मंडल स्तर पर एक साल के अंदर अंदर 1022 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया | इनसे 81 करोड़ रुपए मूल्य का एनडीपीएस जब्त किया गया और गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए एजेंसियों को सौंप दिया गया |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com