ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बेमौसम बारिश के कारण भीगा हुआ गेंहू एफ़सीआई ने लेने से किया मना, गेंहू सुखाने की जद्दोजहद |

भोपाल : पूरे देश में हुई बेमौसम बारिश ने कई  राज्यों में फलों व सब्जियों की फसल खराब कर दी तो कहीं गेहूं बर्बाद हो गया | छह संभागों मे करीब 11 हज़ार टन गेंहू बारिश में भीग गया, अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 22 करोड़ से अधिक बताई गई है | इसी साल नई स्कीम बनी है, जिसके तहत खरीदी के तुरंत बाद गोदामों के बाहर से भारतीय खाद्द निगम (एफ़सीआई) को सेंट्रल पूल का 26 लाख टन गेहूं देना है | सोसायटियों ने इसके लिए गेहूं खरीद कर बाहर ही रख लिया था, जो बारिश में भीग गया | अब खाद्द विभाग इसे सुखाने की कोशिश कर रहा है एफ़सीआई को कहा गया है कि सूखने के बाद वह गेहूं उठाए लेकिन एफ़सीआई ने भीगा हुआ गेहूं लेने से इनकार कर दिया है | लिहाजा दो दिन पहले निकले आदेश के तहत गोदामों में रखा गेहूं ही एफ़सीआई को सेंट्रल पूल के लिए देना तय हुआ है | गोदाम संचालक इसे लेकर नाराज है, क्योंकि यदि गोदाम से गेहूं निकला तो उनके वेयरहाउस खाली हो जाएंगे आय नहीं होगी | बहरहाल, जहां गेहूं भीगा है उन 200 खरीद केन्द्रों पर इस आशंका से खरीद रोक दी गई है कि फिर गेहूं बारिश से न भीगे किसान के पास होगा तो सुरक्षित रहेगा |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com