ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से 16 वर्षीय बालक की मौत |

भोपाल : आम नगर बावड़िया कला में रहने वाला 16 वर्षीय सोहित करोसिया अपने नाना मोहन लाल भूरोट के साथ रहता था, साथ में उसके तीन भाई भी रहते हैं, मंगलवार दोपहर 2 बजे वह अपने पड़ोसी पप्पू अहिरवार के साथ ग्राम सेमरी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था, पप्पू अपने आठ साल के बेटे को भी साथ लेकर गया था | वह पूल के किनारे बैठा था, दोपहर में पूल में 15 से 20 लोग भी नहा रहे थे, नहाते समय सोहित गहरे पानी में चला गया, जिसका किसी को भी पता नहीं चला | पप्पू ने जब देखा सोहित गायब है तो उसने पूल में देखा सोहित गहरे पानी में डूबा हुआ था | उसको पानी से निकालकर पहले मिसरोद के अस्पताल ले जाया गया, जहां वापस उसे जेपी अस्पताल भेजा गया जेपी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस की प्रारंभिक जांच में पूल संचालक की लापरवाही सामने आई है, पूल में 50 रुपए एंट्री फीस है जिसमें समय सीमा तय नहीं है | सोहित की मौत करीब 8 फीट गहरे पानी में डूबने से हुई है, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com