ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मक्का – मदीना में रुबात प्रबंध को लेकर एक बार फिर वक्फ बोर्ड ने सबा सुल्तान को पत्र लिखा |

भोपाल : मप्र वक्फ बोर्ड दफ्तर में शुक्रवार को भोपाल, सीहोर, रायसेन के हज यात्रियों ने आकर शिकायत की है कि उन्हें पता चला है कि मक्का-मदीना शहर में स्थित रुबातों में उनके ठहरने के समुचित इंतजाम नहीं किए गए हैं | ऐसे में हर हज यात्री पर 50-50 हज़ार रु. का आर्थिक भार पड़ेगा | हज कमेटी ऑफ इंडिया से संपर्क करने पर वहां के प्रबंधन ने रुबात को लेकर अनभिज्ञता जताई | हज पर जाने वाले यात्रियों को मक्का और मदीना में रुबात मिलेगी या नहीं ये बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है | दरअसल, सऊदी अरब के मक्का – मदीना में रुबात प्रबंध देखने वाली औकाफ़ –ए- शाही ने अब तक हज कमेटी ऑफ इंडिया सहित जेद्दा स्थित काउंसलेंट जनरल से इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं | तशरीह लाइसेंस (परमिट) की जानकारी भी हज कमेटी ऑफ इंडिया को नहीं दी है | यह खुलासा उस ईमेल से हुआ है जिसमें मप्र वक्फ बोर्ड ने दोनों संस्थाओं से जानकारी मांगी थी | इसे लेकर बोर्ड ने डाक से 3 पेज का एक पत्र फिर से औकाफ़-ए-शाही की मुतवल्ली व नवाब पटौदी की बेटी सबा सुल्तान को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पते पर भेजा है | गौरतलब, है कि मक्का की रुबात में 200 और मदीना की रुबात में 1070 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हैं, मक्का के लिए कुर्रा निकाला जा चुका हैं, जबकि मदीना के लिए हज यात्रियों से अर्ज़ियां ली गई हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com