ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
35 साल पुराने जर्जर अंजली कॉम्प्लेक्स के किचन की छत का हिस्सा गिरने से महिला घायल |

भोपाल : 1998 में बना अंजलि कॉम्प्लेक्स अब जर्जर हो गया है बीती रात अंजलि कॉम्प्लेक्स के किचन का एक हिस्सा गिरने से एक महिला घायल हो गई | करीब 6 महीने पहले भी यहाँ इसी तरह का हादसा हुआ था | अब ये पूरी तरह जर्जर हो गया है | बीडीए इस कॉम्प्लेक्स को रीडेवलपमेंट पॉलिसी में शामिल करने जा रहा है, अंजलि कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सुधीर अग्रवाल ने बताया कि फ्लैट नंबर 8/8 में रहने वाले राजेश धाकड़ की माताजी के सिर पर अचानक छज्जा गिर गया | यह अकेला ऐसा मामला नहीं है, जमीनी सच्चाई यह है कि यहां के फ्लैट पूरी तरह जर्जर हो गए हैं | छतों से बरसात का पानी टपकता है | लगभग हर फ्लैट में छज्जों से सीमेंट गिर रही है, फ्लैट की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं | बल्कि कुछ पिलर भी क्रेक हो गए हैं | पिछले महीने बीडीए के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल लिलि ने स्थानीय पार्षद बृजुला सचान और बीडीए के अधिकारियों व आर्किटेक्ट के साथ अंजलि कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था, अग्रवाल ने बताया कि इस निरीक्षण के बाद कॉम्प्लेक्स को रीडेवलपमेंट पॉलिसी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है | इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com