ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रमाणपत्र बनने में देरी, दिव्यांगों को काटना पड़ रहे चक्कर |

भोपाल : दिव्यांगों के भरण-पोषण के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं का फायदा दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है | दिव्यांगों ने कई बार जेपी अस्पताल जाकर आवेदन किए लेकिन प्रमाणपत्र मिलने में देरी हो रही है जिसकी वजह से दिव्यांग सरकार की योजनाओं का फायदा नहीं उठा पा रहे, आवेदन के दो से तीन दिन बाद भी लोग चक्कर काट रहे हैं | जबकि राज्य शासन ने दिवयांगों के परीक्षण के तुरंत बाद ही प्रमाणपत्र बनाकर देने के आदेश दिए हैं | इसके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत शनिवार को जेपी अस्पताल में प्रमाणपत्र के लिए कुछ दिव्यांग पहुंचे थे | लेकिन इन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल सके यहां शहरी क्षेत्र के अलावा बैरसिया और ग्रामीण इलाकों से भी कई लोग पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर बताया कि जब बनेगा तो आपको कॉल कर सूचना दे दी जाएगी | दिव्यांगों को कई प्रकार की सहायता देने की बात की जा रही है | लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com