ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तेज़ आंधी चलने से बड़े तालाब में चल रहा क्रूज मछ्ली के जाल में फंसा तीन घंटे तक फंसे रहे 80 लोग, मोटर बोट के ज़रिए निकाला बाहर |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) शहर में रविवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ी खजुराहो सबसे ज़्यादा तपा वहां दिन का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया | हालांकि, भोपाल में दिन में पारा 42.6 डिग्री पर था, शाम 5:30 बजे पारा लुढ़ककर 31.4 डिग्री हो गया था | वहीं शाम के समय तेज़ आंधी चलने से थोड़ी राहत मिली शाम को चली तेज़ हवा के साथ कई जगह पर बूंदा बांदी भी हुई | भोपाल के अलावा सीहोर में भी 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, प्रदेश के राजगढ़, इंदौर, ग्वालियर, छतरपुर, नौगांव सहित कई शहरों में हल्की बारिश भी हुई | तेज़ हवा चलने से बड़े तालाब में समुद्र सी लहरें उठने लगी इसी दौरान शाम 5 बजे बड़े तालाब में चल रहा क्रूज तकिया टापू के पास जाकर फंस गया |  तालाब में चल रहे क्रूज में करीब 80 लोग सवार थे, तेज़ हवा से क्रूज मछ्ली के जाल में फंस गया करीब तीन घंटे तक लोग इसमें फंसे रहे बाद में इन्हें मोटर बोट के ज़रिए रेसक्यू किया गया हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई है | सोमवार को भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है | 23 मई को भी ओले , बारिश, आंधी की संभावना जताई जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com