ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दीनदयाल रसोई में संशोधन की कवायद शुरू : दीनदयाल रसोई का नाम बदलकर होगा ‘मामा की रोटी’ 10 रु. में मिलने वाला भोजन मिलेगा 5 रु. में |

भोपाल : मध्यप्रदेश में करीब डेढ़ सौ दीनदयाल रसोई चलाई जा रही हैं, वर्ष 2017 में शुरू हुई दीनदयाल रसोई से अब तक दो करोड़ लोग भोजन कर चुके हैं | लेकिन चुनावी साल आते-आते अब इस दीनदयाल रसोई में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी गई है | दीनदयाल  रसोई का नाम अब होगा ‘मामा की रोटी’ इसके साथ ही यहां मिलने वाला भोजन 10 रुपए के बजाय मिलेगा 5 रुपए में, दीनदयाल रसोई में यह बदलाव करने के पीछे का कारण आने वाले विधानसभा चुनाव हैं | क्योंकि शासन स्तर पर तमाम होमवर्क हो चुका है, खर्च 16 करोड़ रु. से बढ़कर लगभग 35 करोड़ रु. होने का अनुमान है | प्रदेश में 145 दीनदयाल रसोई चल रहीं हैं, इसमें 20 स्थायी और 25 चलित भी हैं | तीन रसोई नगर-निगम चला रहे हैं, बाकी एनजीओ, स्व सहायता समूह, धार्मिक संस्था, सामाजिक संस्थाएं व व्यवसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं | लेकिन अब इन्हें नगर-निगम व निकायों को सौंपने की तैयारी है, हालांकि, यह भी देखा जा रहा है कि कहीं व्यवस्था न बिगड़ जाए क्योंकि अभी सही ठंग से संचालन हो रहा है निकायों के हाथ में जाने के बाद दीनदयाल रसोई फींकी न पड़ जाए | अभी सरकार 5 रु. बतौर सब्सिडी देती है इतनी ही राशि हितग्राही से लेकर 10 रु. में भोजन दिया जाता था | अब सब्सिडी 5 से बढ़कर 10 रु. हो जाएगी भोजन 5 रु. में मिलेगा | सालाना सब्सिडी 15 से 16 करोड़ रु. होती है, जो बढ़कर 33 से 35 करोड़ रु. हो जाएगी | इसमें 1 रु. किलो गेहूं चावल अलग है जो शासन उपलब्ध कराता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com