ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिजली कंपनी के सर्वर हैक होने के कारण कंपनी का पूरा सिस्टम हुआ ठप सभी काम हुए प्रभावित, कंपनी के अकाउंट को भी खतरा |

जबलपुर/भोपाल : मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी (पीएमसी) के सर्वर को मंगलवार अचानक हैकर द्वारा हैक कर लिया गया है, सर्वर के हैक होते ही कंपनी का पूरा सिस्टम ठप हो गया है | कंपनी के ऑफिस में इंटरनेट बंद हो गया है, ऑनलाइन मोड कंपनी का कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है | कंपनी के अकाउंट पर भी खतरा मंडरा रहा है, इसके अलावा बिजली की खरीदी और बेचने की जानकारी लीक होने का भी डर है | कंपनी के सर्वर में गड़बड़ी के चलते किसी भी प्रकार के काम नहीं हो पा रहे हैं, मानव संसाधन से लेकर सारे काम प्रभावित हो रहे हैं, पीएमसी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सर्वर का उपयोग किया जाता है,चार दिन से कंपनी की आईटी सेल मामले का पता लगाने में जुटी है | लेकिन उसके हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लगी है | कंपनी द्वारा जबलपुर के गोरखपुर पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की गई है शिकायत में भी सर्वर पर साइबर अटैक होने का ज़िक्र किया गया है | शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |  गौरतलब है कि प्रदेश की एक और बिजली कंपनी मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने सिस्टम को साइबर अटैक से पहले ही सुरक्षित कर चुकी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com