ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
नौतपा के दूसरे दिन भी मौसम ने बदला मिजाज बदले मौसम से भोपाल सहित कई इलाकों में ठंडक, ठंडी हवा और बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत |

भोपाल : पिछले 24 घंटों में भोपाल सहित कई जिलों में तेज़ हवा और आंधी चली कई इलाकों को बारिश ने भिगोया भोपाल में 70 किमी घंटे की रफ्तार से चली आंधी की वजह से दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे 38.7 डिग्री पर थमा रहा | शुक्रवार रात 8:30 बजे तक शहर में 2 मिमी बारिश हुई इसके साथ ही मई में पिछले 10 साल की बारिश का रिकॉर्ड भी टूट गया | मौसम वैज्ञानिक अशफाक़ हुसैन के मुताबिक इस मई में शुक्रवार सुबह तक 50.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, शनिवार सुबह 8:30 बजे जो आंकड़ा अपडेट होगा, वह 52.3 मिमी होगा | पिछले चौबीस घंटे में सबसे ज़्यादा पानी चंबल के इलाकों में बरसा भिंड जिले के रौन और मिहोना कस्बे में करीब 2-2 इंच बारिश हुई | हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली मौसम के बदले मिजाज ने माहौल में ठंडक बिखेर दी, वीआईपी रोड, बड़ी झील, छोटी झील पर मौसम का आनंद लेने के लिए लोगों का जमघटा देखने को मिला | मौसम  वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन चार दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है | राजधानी में जहां लोगों के लिए मौसम खुशगवार बना रहा वहीं रातीबड़ के खारपा गांव में आंधी में टीनशेड उड़कर घर पर गिरा जिससे विनोद मालवीय की पत्नी विमला की मौत हो गई | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com