ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुविधाओं के अभाव में चल रहे बीमा अस्पताल को अब केंद्र द्वारा मॉडल अस्पताल बनाने की तैयारी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि बिना सुविधाओं के संचालित सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल  की ज़िम्मेदारी अब केंद्र ने अपने हाथ में ले ली है |  केंद्र इसे जल्द ही मॉडल अस्पताल बनाने की तैयारी कर रहा है | अभी बीमा अस्पताल का हाल ऐसा है कि यहां अभी न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, और न नर्सिंग स्टाफ, वार्डों में कूलर और ऑपरेशन थिएटर में एसी भी नहीं है | बावजूद इसके यहां रोजाना 500 से अधिक लोग इलाज कराने पहुँच रहे हैं | यही नहीं करीब 30 मरीज भर्ती भी रहते हैं, सुविधाओं के अभाव में चल रहे इस अस्पताल में बीते साल 36 बड़ी सर्जरी भी की गई हैं | जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बीमा अस्पताल में जनरल सर्जन, रेडियोलॉंजिस्ट सहित अन्य पदों के स्पेशलिस्ट यहां मौजूद नहीं हैं | मेडिकल ऑफिसर के 26 पदों में सिर्फ 5 भरे हुए हैं, 100 बिस्तर का अस्पताल होने के बाद भी यहां सिर्फ 40 बेड का अस्पताल चलाया जा रहा है | अब तक इस अस्पताल का संचालन राज्य सरकार के श्रम विभाग की और से किया जा रहा था यह प्रदेश का दूसरा बीमा अस्पताल होगा जिसका संचालन केंद्र सरकार की और से किया जाएगा | इससे पहले इंदौर का बीमा अस्पताल ही है जिसका संचालन केंद्र सरकार की और से किया जा रहा है | इसका फायदा भोपाल और मंडीदीप सहित आसपास के 3.75 लाख से ज़्यादा बीमित परिवारों के 15 लाख लोगों को होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com