ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लाड़ली बहना योजना के तहत खाते में आने वाले हज़ार रु. का इंतज़ार कर रहीं महिलाओं के सामने आईं कई प्रकार की समस्याएं, कई महिलाओं के केवाईसी भी अपडेट नहीं |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1-1 हज़ार रुपए डालने का वादा तो कर लिया लेकिन उसके लिए महिलाओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े कई महिलाओं के आधार अपडेट न होने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए तो कई महिलाओं की ई-केवाईसी अपडेट न होने से उनके काम अटक गए कई प्रकार की व्यवहारिक समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ा | पहली समस्या तो महिला के नाम में या जाती में ‘ण’ शब्द के कारण हुई चूंकि, हिन्दी में ‘ण’ आ रहा था, लेकिन अंग्रेजी में यह ‘एन’ हो जाता यानि मीणा की जगह मीना और राणा की जगह राना हो रहा था | इस कारण कई महिलाओं के नाम में गड़बड़ी हो गई | इस समस्या को सुधारने में तीन से चार दिन लग गए दूसरी समस्या समग्र और आधार केवाईसी से जुड़े नहीं होने से भी खड़ी हुई है | इसके समाधान के लिए ज़ोन कार्यालय पर ही इन्हें लिंक करने की सुविधा दी गई | लेकिन फार्मों की जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में महिलाओं की जगह पुरुषों के फोटो फार्म में आ गए | अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सबसे बड़ी परेशानी महिलाओं की जगह कर्मचारियों के फोटो फार्म पर होने के कारण आई है, कई कर्मचारियों ने बैक कैमरे की जगह फ्रंट कैमरे से फोटो खींच लिए कर्मचारियों की इस गलती के कारण कई महिलाओं की जगह पुरुषों के फोटो पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिए गए | फार्म भरने के बाद जब आधार और  समग्र की जांच की गई तो  कई महिलाओं और उनके परिवार की आय तय मापदंड से अधिक पाए जाने पर भी आवेदन में आपत्ति आई | इन समस्याओं का निराकरण कर लिया गया है, अगर कहीं और कोई गड़बड़ी होती है तो उसे 9 जून तक ठीक कर लिया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com