ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा के मद्देनजर सरकार ने हिंसा फैला रहे उपद्रवी समूहों से सख्ती से निपटने का लिया फ़ैसला, आज से घर-घर होगी तलाशी |

इम्फाल : मणिपुर में पिछले एक महीने से हिंसा जारी है, शाह ने कहा कि कोर्ट के फैसले और थोड़ी सी नासमझी के कारण हिंसा हुई है, 3 मई से जारी हिंसा को पूरे 30 दिन हो गए हैं लेकिन यह खत्म होने का नाम ही ही ले रही है | इस मामले में सरकार ने सख्ती बरतते हुए हिंसा फेला रहे उपद्रवी समूहों से निपटने का फ़ैसला किया है | शुक्रवार से पुलिस कमांडो, मणिपुर राइफल्स, आईआरबी और बीएसएफ की संयुक्त टीमें हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर हर घर की तलाशी लेंगी | इनके बीच समन्वय बनाने के लिए सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में यूनिफ़ाइड सेंटर बनाया गया है | गृहमंत्री अमित शाह ने चेतावनी दी कि उपद्रवी थानों से लूटे हुए हथियार गुरुवार रात तक वापस कर दें | शुक्रवार से तलाशी के दौरान कड़ी कार्रवाई होगी हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के थानों से एक हज़ार से ज़्यादा अत्याधुनिक हथियार लूटे गए हैं | दूसरी और यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने केंद्र को चेतावनी दी है कि वह नगा इलाकों के विघटन की कोशिशें स्वीकार नहीं करेगी | शाह ने बताया कि हिंसा की न्यायिक जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे, हिंसा के 6 मामलों में सीबीआई पड़ताल करेगी | शाह ने डीजीपी पी. डोंगेल को हटा दिया है उनकी जगह त्रिपुरा कैडर के आईपीएस राजीव सिंह डीजीपी होंगे | राज्यपाल के नेतृत्व में शांति समिति सभी वर्गों से बात करेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com