ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक ही जगह तीन ट्रेनों के भिड़ने से हुआ भीषण हादसा 120 लोगों की मौत और 800 घायल लोग मौत ज़िंदगी के बीच झूल रहे |

बालासोर/हावड़ा : ओडीशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम 7:20 बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ हादसे में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई बेंगलुरु से हावड़ा जा रही यशवंतपुर- हावड़ा ट्रेन के डिब्बे उतरकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरे इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही शालीमार- चेन्नई कोरोमंडल एक्स बेपटरी  हुए डिब्बों से जा भिड़ी इसके कुछ डिब्बे बगल में खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गए  | रातभर बचाव कार्य जारी रहा | दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे बाद में हज़ार से ज़्यादा बचावकर्मियों ने दबे हुए लोगों को निकाला घायलों को बालासोर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया | ब्लड डोनेशन के लिए अस्पतालों में भीड़ उमड़ी 2009 में भी ठीक इसी दिन इसी तरह ट्रेन हादसा हुआ था इसमें 16 मौतें हुई थी | इस हादसे में 800 लोग घायल हुए हैं, और 120 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है | कई लोग अभी दबे हुए हैं स्थिति साफ होने में कुछ घंटे और लगेंगे तभी मृतकों की सही संख्या पता चलेगी | हादसे के चलते शनिवार को गोवा मुंबई वंदे भारत का उद्धाटन रद्द कर दिया गया | इस हादसे में कई लोग तो मिले ही नहीं हर कोई अपनों को तलाश रहा था | रेलवे ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रु. मुआवजे की घोषणा की है, 2-2 लाख रु. प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मिलेंगे |     

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com