ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
5 शराब कारोबारियों पर एमआरपी से 131 रुपए ज़्यादा लेकर अंग्रेज़ी शराब बेचने का आरोप |

भोपाल : जबलपुर के 5 शराब कारोबारियों पर कीमत से 131 और 126 रुपए अधिक लेकर अंग्रेज़ी शराब बेचने का आरोप है | इस संबंध में ईओडब्ल्यू मुख्यालय को 26 मई को लिखित शिकायत मिली थी | जबलपुर ईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमें बनाकर इन दुकानों पर भेजा गया | एसपी ईओडब्ल्यू  राजेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने इन सभी दुकानों पर 2149 रुपए कीमत की 100 पाइपर व्हिस्की की एक – एक बोतल खरीदी | इस दौरान मेसर्स आकर्ष जायसवाल की दुकान पर यह 2280 रु., माँ नर्मदा एसोसिएट्स की दुकान पर 2280 रु., मेसर्स संदीप यादव की दुकान पर 2275 रु. और नरेंद्र कुमार रजक की दुकान पर 2275 रु. और अमन जायसवाल की दुकान पर 2275 रु. में मिली | टीम ने सभी पेमेंट ऑनलाइन किए और मौके पर ही पांचों दुकानों का पंचनामा बनाया इस आधार पर ज़्यादा कीमत में शराब बिक्री की पुष्टि हुई | ऐसा पहली बार हुआ है जब ईओडब्ल्यू ने इस तरह के मामले को आर्थिक अपराध मानते हुए शराब कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज की है | अब इन कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com