ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
11 लड़कियों ने डिप्टी कलेक्टर के पद किए हासिल मुरैना के अजय रहे टॉपर, भोपाल की निधी भारद्वाज सेकंड |

इंदौर : शुक्रवार शाम मध्य  प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची जारी कर दी है साढ़े चार साल बाद किसी राज्य सेवा परीक्षा की फाइनल लिस्ट आई है | इसमें मुरैना के अजय गुप्ता ने 1575 अंकों में से 939 अंक हासिल करके टॉप किया है |  वहीं भोपाल की निधि भारद्वाज 924 अंक लाकर दूसरे स्थान पर आईं | तीसरे नंबर पर 923 अंक लाने वाली इंदौर की सिम्मी यादव रही | टॉप 10 में चार लड़कियां रहीं, इन सभी  को डिप्टी कलेक्टर का पद मिला है | प्रावधिक सूची के किसी उम्मीदवार के ज़्यादा अंक हासिल करने पर टॉपर की सूची में परिवर्तन संभव है | डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 11 पदों पर लड़कियों ने बाज़ी मारी है, खास बात यह है कि 2019 से पहले 2020 की सूची जारी कर दी गई है | 2019 के पदों के लिए अभी इंटरव्यू होना बाकी है | जल्द ही 2019 के इंटरव्यू की तारीख आ जाएगी | 2020 के कुल 260 मे से 221 पदों की चयन सूची आई है बाकी 13 फीसदी पदों पर ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते चयन सूची रोक दी गई है | कोर्ट के फैसले के बाद ये जारी होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com