ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बाल आयोग की टीम कार्रवाई करने स्कूल तो पहुंची लेकिन बस्तों का वजन करने वाली मशीन ले जाना भूल गई |

भोपाल : 8/7/2023 :  मप्र बाल आयोग की टीम ने बैरागढ़ स्थित केंद्रीय विद्दालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बच्चो के बस्तों का वजन करने की बारी आई तो टीम की लापरवाही उजागर हुई | दरअसल, बाल आयोग की टीम स्कूल तो पहुंची लेकिन वजन करने वाली मशीन ले जाना ही भूल गई | फिर हाथों में उठाकर बस्तों का वजन देखा कि बच्चों के बस्ते भारी हैं या नही | निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई प्रकार की कमियां पाई गई, प्राइमरी क्लास के बच्चों में कई बच्चों के बस्तों का वजन अधिक था | बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन का नंबर नहीं पता था | स्कूल प्रबंधन का बस संचालकों के साथ अनुबंध नही है | नाखून बढ़े होने पर टीचर ने छात्रा को फटकार लगा दी, इस पर आयोग ने टीचर को समझाइश दी | स्कूल में पाई गईं खामियों को लेकर प्रिंसिपल को समझाइश देकर प्रतिपालन रिपोर्ट देने को कहा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com