भोपाल : 21/7/2023 : यश और निक्की एक दूसरे को करीब चार साल से जानते थे 20 वर्षीय आरोपी यश तिवारी के पिता नेहरू नगर पुलिस लाइन के पास सांची पार्लर संचालित करते हैं 18 वर्षीय निकिताशा उर्फ निक्की चौहान गौतम नगर थाने में पदस्थ हवलदार की बेटी थी | निक्की इन दिनों ग्रेजुएशन कर रही थी | निक्की और यश की दोस्ती को चार साल हो गए थे | और यश निक्की से प्यार करने लगा था, लेकिन निक्की पर यश को शक था कि वह किसी ओर लड़के से भी बात करती है, और यही शक निक्की के कत्ल का कारण बन गया | गुरुवार दिन दहाड़े यश घर से चाकू लेकर निकला और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनएलआईयू की बाउंड्रीवॉल के पास निक्की के गले पर चाकू से 10 वार किए जिससे निक्की की मौत हो गई | रातीबड़ पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि उसे निक्की पर शक था इसलिए मार डाला | और बाद में मैं खुद भी आत्महत्या करने वाला था, हालांकि, पुलिस को उसकी यह बात कुछ हजम नहीं हो रही क्योंकि उसके पास से एक बैग मिला है, जिसमें कपड़े रखे थे | पुलिस का अंदाज़ा है कि वह घटना के बाद भोपाल छोड़कर भागने वाला था | लेकिन उसने हत्या के बाद अपने घर पर कॉल कर बताया कि निक्की की हत्या कर दी है | परिवार ने समझाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी इसी आधार पर पुलिस ने उसे थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया |
|