ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीबीए की परीक्षा का प्रश्न पत्र छात्र छात्राओं के मोबाइल में मिलने से पेपर लीक की आशंका, जांच के बाद होगी पुष्टि |

भोपाल : 26/7/2023 : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) की परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने जैसा मामला सामने आया है, 20 जुलाई को बीबीए फाइनेंशियल मार्केट एंड फाइनेंशियल सर्विस पेपर की परीक्षा थी | करियर कॉलेज में सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद दो छात्र व दो छात्राएं परीक्षा कक्ष में बैठने को तैयार नहीं थे | संदेह होने पर उनके मोबाइल चेक किए गए तो फोन में उसी प्रश्नपत्र की कॉपी पाई गई | इससे पेपर लीक होने की संभावना जताई जा रही है | बीयू प्रशासन ने साइबर पुलिस से जांच कराने की बात कही है, ये चारों  दो प्राइवेट कॉलेजों आईपर की 2 छात्राएं और  विक्रमादित्य कॉलेज के 2 छात्र हैं | स्टूडेंट्स पर नकल प्रकरण दर्ज किया गया है | उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं | साइबर पुलिस को इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखा गया है | करियर कॉलेज प्रबंधन को एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है | पेपर लीक होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है | दरअसल पेपर परीक्षा शुरू होने के बाद आया था | जांच के बाद ही सही मामले का खुलासा होगा यदि परीक्षा के समय से पहले पेपर पहुंचा होगा तो पेपर लीक होने की बात सही मानी जाएगी और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com