ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कई संस्थान नैक के मापदंडो पर खरा नहीं उतरने के कारण ग्रेड हासिल नहीं कर पाए | यूजीसी की आर्थिक सहायता से भी रह सकते हैं वंचित |

भोपाल : 29/7/2023 : कई संस्थान नैक के मापदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण नैक की ग्रेडिंग हासिल नहीं कर पा रहे हैं | यूजीसी के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल 2610 कॉलेज हैं इसमें से मात्र 344 ने ही नैक से मूल्यांकन करवाया है | इसी प्रकार सरकारी व प्राइवेट को मिलाकर प्रदेश में 74 विवि हैं | इनमें से 17 के पास ही नैक का एक्रिडिटेशन हैं | नैक के मुश्किल मापदंडों के कारण कई विवि व कॉलेज निरीक्षण नहीं करवाते इसलिए अभी तक नैक का मूल्यांकन हासिल नहीं किया है | हालांकि, यूजीसी बार-बार रिमाइंडर नोटिस जारी कर विवि को नैक से मान्यता हासिल करने को कह रहा है | इसके बाद भी उच्च शिक्षा शैक्षणिक संस्थान इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं | नैक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परिषद निरीक्षण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा | फिर भी प्रदेश के 77% विवि और 87% कॉलेज अभी तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं नैक से ग्रेडिंग हासिल नहीं कर पा रहे हैं | इससे प्रदेश की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं | दूसरी तरफ नैक से मूल्यांकन नहीं होने पर विवि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता से भी वंचित रह सकते हैं |         

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com