ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
केरवा डेम लोगों के लिए बना खतरनाक स्पॉट सैंकड़ों लोगों की डूबने से हुई मौत चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद भी लोग यहां मस्ती करने आ रहे हैं |

भोपाल : 31/7/2023 : केरवा डेम का एक हिस्सा मौत का कुआं नाम से बदनाम है, प्रशासन ने यहां मौत का कुआं का चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है | इसके बावजूद भी लोग यहां पर पिकनिक मनाने आ रहे हैं | पुलिस प्रशासन और जल संसाधन विभाग फॉरेस्ट लोगों को मौत का कुआं या डेम के पानी तक जाने से रोकने के लिए कई जतन कर चुका है, लोगों को डेम तक जाने से रोकने के लिए यहां ऊंची जाली भी लगाई गई है | लोग अपने वाहन लेकर डेम के किनारे तक नहीं जाएं इसके लिए कच्चा रास्ता भी खोदकर चौड़ी नाली बना दी गई है | इसके बाद भी लोग डेम तक पहुँच रहे हैं सारे जतन धरे के धरे रह गए, लोग सड़क किनारे गाड़ियां लगाकर पैदल ही डेम तक जा रहे हैं | डेम में दोपहर बाद लोगों का जमघटा देखने को मिलता है, शनिवार को भी युवा और बच्चे जान की परवाह किए बिना डेम में नहाते नज़र आए | इन्हें पानी में जाने से रोकने टोकने वाला कोई नहीं था, इसलिए पुलिस कमिश्नर ने धारा 144 लागू कर रखी है | पुलिस की डायल 100 भी लगातार पेट्रोलिंग करती रहती है | रविवर दोपहर के समय भी यहां कई युगल मस्ती कर रहे थे | गहरे गड्ढे में भरे पानी में लोग नहा रहे थे | कुछ चट्टानों से बह रहे पानी के नीचे बैठकर झरने का मज़ा लेते पाए गए | कुछ स्कूली बच्चे भी यहां मस्ती करते नज़र आए इस दौरान एक छात्र का पैर भी स्लिप हुआ लेकिन उसे उसके दोस्त ने थाम लिया और हादसा टल गया | इस डेम में नहाते समय अब तक सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com