ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कैबिनेट बैठक में प्रभुराम द्वारा की गई आईटीआई की मांग को यशोधरा ने किया खारिज |

भोपाल : 2/8/2023 : कैबिनेट बैठक में कैबिनेट के एजेंडे में प्रदेश में छह नए आईटीआई खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई | मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और प्रभुराम चौधरी के बीच हुई बातचीत में प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र सांची में भी एक आईटीआई खोला जाए | लेकिन यशोधरा ने प्रभुराम की इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि कोई ज़रूरत नहीं स्टाफ नही है, नया आईटीआई खोलने से कोई फायदा भी नहीं | पहले पुराने तो ठीक से चलाओ नई खोल भी दें तो पैसा कहां से आएगा | नई जगह का स्टाफ भी ट्रांसफर पोस्टिंग में लग जाता है | इससे अच्छा है कि पुराना आईटीआई चलाओ | यशोधरा की इस बात पर कुछ देर के लिए कैबिनेट में शांति छा गई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ये पहला मामला है जब एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को इस तरह से मना किया | फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि पास ही रायसेन में आईटीआई तो है,, दूरी भी कम है | इसके बाद प्रभुराम बिना कुछ बोले अपनी सीट पर वापस बैठ गए | इस चर्चा के बाद प्रदेश में 6 नए आईटीआई की स्थापना को मंजूरी दी गई, इसके लिए 114 ट्रेनी और 66 प्रशासनिक पद भी स्वीकृत किए गए | 120 करोड़ रु. के करीब पैसा देने पर सहमति बनी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com