ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुरैना का यह कॉलेज गौशाला के समान, क्लासरूम में भरे कंडे व भूसा एक ही असिस्टेंट प्रोफेसर जिन्हे क्लर्क से चौकीदार तक के काम करने पड़ रहे |

ग्वालियर : 23/08/2023 :  मध्यप्रदेश मुरैना जिले के रिठौराकलां कॉलेज 2021 में स्थापित हुआ था, कॉलेज खोलने के साथ ही यहां 22 पद स्वीकृत किए गए थे | इनमें 7 असिस्टेंट प्रोफेसर, 1 स्पोर्ट्स टीचर, 1 लायब्रेरियन, 1 प्राचार्य व मुख्य लिपिक से लेकर चौकीदार तक के 12 गैर शैक्षणिक पद भरने थे | लेकिन यहां अभी सिर्फ एक असिस्टेंट प्रोफेसर है जिसे क्लर्क से लेकर चौकीदार तक के सभी काम करने पड़ते हैं | कॉलेज में अभी बीए कोर्स संचालित हो रहा है | लेकिन कॉलेज में सात विषय पढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही शिक्षक है | वह भी अंग्रेज़ी के,  इस कॉलेज में कुल 6 रूम हैं उनमे से दो कमरों में क्लास और एक में ऑफिस लगता है बाकी तीन में भूसा और कंडे भरे हुए हैं | मानो कि कॉलेज नहीं कोई गौशाला हो | क्लास में रखी कुर्सियों पर धूल भरी पड़ी है कहीं मकड़ी के जाले नज़र आ रहे हैं | कॉलेज के बाहर न कोई बैनर न बोर्ड जिससे पता चले कि यह कॉलेज है इस प्रकार की अव्यवस्थाओं को देखते हुए लगता है जैसे कि कॉलेज की घोषणा करने के बाद उच्च शिक्षा विभाग इसे भूल गया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com