ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सर्वर डाउन होने और फिंगरप्रिंट नहीं आने के कारण 15 हज़ार से अधिक विद्दार्थियों की छात्रवृत्ति रुकी, आर्थिक स्थिति से जूझ रहे स्टूडेंट्स टेंशन में |

भोपाल : 26/08/2023 : छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने वाले 21 हज़ार से भी अधिक विद्दार्थियों को छात्रवृत्ति रुकने से टेंशन हो गई है कि, वह किस तरह अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा पाएंगे | जो विद्दार्थी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण फीस जमा नहीं कर पाते उनके लिए तो काफी चिंता की बात है छात्रवृत्ति का अटकना | 21 हज़ार विद्दार्थियों में से सिर्फ 5500 का ही वेरिफिकेशन हो पाया है, अब भी 15500 विद्दार्थी वेरिफिकेशन के लिए परेशान हो रहे हैं | लेकिन कभी सर्वर डाउन तो कभी थंब इंप्रेशन की दिक्कत सामने आ रही है | जिसके चलते छात्रवृत्ति एक महीने लेट हो चुकी है  इस कारण वंचित वर्ग के विद्दार्थियों को खुद की जेब ढीली करना पड़ रही है | पिछले साल तक ये काम ऑफलाइन होता था, इस साल आवेदनकर्ता विद्दार्थियों का कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना अनिवार्य किया है | बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही छात्र-छात्राओं के आवेदन पुनः संस्था स्तर से सत्यापित होंगे | इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सीएससी के सहयोग से शिविर लगाए जा रहे हैं | वेरिफिकेशन न करवाने पर संस्थान पोर्टल को लॉगिन नहीं कर पाएगी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com