मंदसौर : 13/09/2023 : पिता ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी उसका एक बेटा व दो बेटियां भी थी, तीनों बच्चो का विवाह नहीं हुआ था और अपनी दूसरी पत्नी और बेटी को वह घर ले आया था | इस बात से नाराज़ उसके 21 वर्षीय बेटे विनोद ने अपनी सौतेली मां और बहन की हत्या कर डाली | विनोद 12वीं पास था प्रथम वर्ष में उसने एडमिशन लिया था, लेकिन व्यापार के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी | दरअसल, पिपलियामंडी के टीलाखेड़ा में रहने वाले सब्जी व्यवसायी 50 वर्षीय किशोर माली रोज की तरह सुबह 4 बजे घर से सब्जी मंडी गए थे | वे अपने साथ बड़ी बेटी काजल (25) गायत्री (22) के अलावा सौतेली बेटी तनीषा (11) को ले गए थे | घर पर किशोर की दूसरी पत्नी सुनीता बेटा विनोद व 7 वर्षीय सौतेली बेटी हिमांशी थे | जब वह सुबह घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था मोबाइल पर भी कॉल किए पर किसी ने नहीं उठाया | इसके बाद मामला कुछ गड़बड़ लगा तो किशोर ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने रहवासियों की उपस्थिती में दरवाजा तुड़वाया अंदर देखा तो सुनीता खून से लथपथ पड़ी हुई थी | शरीर पर कई जगह गंभीर वार थे, 3 कमरे खून से सने थे | जहर की पुड़िया भी मिली हिमांशी की लाश गैलरी में पड़ी थी | विनोद ने सौतेली मां की हत्या धारदार हथियार से कर दी थी, और बहन का गला दबाकर मारा था | घटना के बाद पहली मंजिल से कूदने पर आरोपी विनोद गंभीर घायल हो गया था | इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है | एफएसएल टीम भी सुबूत जुटाने पहुंची |
|