ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पेपर नही छपने के कारण कक्षा 4 से 8 तक की 6 नवंबर को आरंभ होने वाली परीक्षाएं हुई रद्द |

भोपाल : 28/10/2023 :  राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) के द्वारा कक्षा 4 से 8 तक की परीक्षाएं आरंभ करने का शेड्यूल 6 से 18 तक का बनाया गया था | 2023 – 24  में होने वाली राज्य शिक्षा केंद्र की अर्धवार्षिक परीक्षाएं  होने वाले विधान सभा चुनाव के कारण रद्द कर दी गई है | इसी बीच में दिवाली का अवकाश भी रहेगा | इसी कारण परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया |  चुनाव और दिवाली के अवकाश के अलावा सबसे बड़ा कारण ये भी है कि पेपर पब्लिश नही होंगे | कई ज़िले ऐसे हैं | जहाँ पेपर प्रकाशन के लिए टेंडर नही हुए | यही कारण है कि इन तारीखों में परीक्षाएं करवाना मुनासिब नही है | एक तरफ आचार सहिंता भी लगी हुई है जिसके कारण टेंडर जारी नही किए जा सकते | आरएसके के संचालक धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाएं रद्द करने का फैसला इसी कारण लिया गया है | और उन्होने कहा कि जल्द ही वो परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी करेंगे | मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव 17 नवंबर को होंगे | और परीक्षाएं चुनाव खत्म होने के बाद ही आरंभ की जाएंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com