ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टैक्स चोरी की आशंका के चलते पटाखा कारोबारियों, कपड़ा, मोबाइल और बर्तन कारोबारियों पर जीएसटी की छापामार कार्रवाई |

भोपाल : 31/10/2023 :( नुजहत सुल्तान) विधानसभा चुनावों के पास आते ही सरकारी एजेंसियों ने भी सख्ती बढ़ा दी है, प्रदेश में टैक्स चोरी की आशंका के चलते पहले भोपाल के हलालपुरा स्थित पटाखा कारोबारियों के यहां सेंट्रल जीएसटी की छापामार कार्रवाई और इसके बाद स्टेट जीएसटी द्वारा प्रदेश के 18 शहरों में पटाखा कारोबारियों के गोदामों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने 2 करोड़ रु. टैक्स के तौर पर जमा किए हैं | जबलपुर में मोबाइल कारोबारियों पर कार्रवाई की गई | पटाखा कारोबारियों ने भारी मात्रा में पटाखे सीधे फ़ैक्ट्रियों से मंगवाए थे | इसके अलावा शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें रखा गया था | इधर, सोमवार को स्टेट जीएसटी की टीमों ने भोपाल के उपनगर संतहिरदाराम नगर और ग्वालियर में बड़े बर्तन कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की गई | यहां भी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है | टीम यहां मिले स्टॉक और बिलों की जांच कर रही है | खंडवा में कपड़ा कारोबारियों की गड़बड़ी उजागर हुई है | कारोबारी एक हज़ार रु. से कम कीमत के कपड़ों पर 5% और इससे अधिक की राशि के कपड़ों पर 12% जीएसटी लगाता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com