ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एफएसएसएआई की अनुमति से मिठाई बनाने में मावे की जगह स्वीट नाम के फूड प्रोडक्ट का उपयोग करने पर खाद्द सुरक्षा विभाग नहीं लगा सका प्रतिबंध |

इंदौर : 13/11/2023 : इंदौर में रोबोट चौराहे के पास एक गार्डन में करीब 600 किलो मिठाई बनाई जा रही थी, यह मिठाई हूबहू मावे जैसे दिखने वाले उत्पाद से बन रही थी | खाद्द औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा तो यह मिठाई बिल्कुल मावे से बनी दिख रही थी | लेकिन इसको बनाने में मावे की जगह स्वीट नाम के फूड प्रोडक्ट का उपयोग किया जा रहा था | और इस उत्पाद की खासियत ये है कि ये मावे की तरह सिर्फ दिखता ही नही बल्कि इसका स्वाद भी हूबहू मावे की तरह ही है | सिर्फ इसकी कीमत में फर्क है | यह उत्पाद इंदौर में अहमदाबाद से करीब 4 हज़ार किलो पहुंचा है | इस उत्पाद को बाकायदा एफएसएसएआई ने मावे के विकल्प के रूप में उपयोग करने का लायसेंस भी दिया है | इस उत्पाद को मिल्क पाउडर, शकर, वनस्पति फैट, पॉम ऑयल, सिंथेटिक फूड कलर से मिलाकर बनाया है | खाद्द सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनोज रघुवंशी ने कहा कि हम इस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते क्योंकि, इसे एफएसएसएआई ने अनुमति दी है, हम सिर्फ इसकी मुनाफाखोरी रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com