भोपाल : 16/11/2023 :( नुजहत सुल्तान ) हाल ही में सोशल मीडिया पर ठगी का मामला लगभग 5 हजार तक पहुंच चुका है | लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर जालसाज बेरोजगारों को नौकरी दिलवाने का यकीन दिला रहे है | उनका कहना है केवल सात दिनो में वह नौकरी दिलवा देंगे | और इसके लिए वह 2 लाख रुपए की मांग कर रहे है | नौकरी के नाम पर जालसाजों ने अब तक 1.5 करोड़ रुपए ठग लिए है | इस जालसाजी को समझने के लिए साइबर पुलिस वालों ने वॉटसएप पर ये नंबर 8083461679 जारी किया और जालसाजों से संपर्क किया | फिर इस नंबर की जाँच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि ये नंबर बिहार के किसी आनंद अमित कुमार एक्जाम एकेडमी का है | साइबर पुलिस वालों ने जब जालसाजों से संपर्क किया तो जालसाजों ने अंकसूची मांग कर सीधे 2 लाख रुपए मांगने की बात की और जब साइबर पुलिस वालों ने ज्यादा सवाल जवाब करे तो जालसाजों ने बात करना ही बंद कर दिया | और जब साइबर पुलिस ने बार बार काल किया तो जालसाजों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया | इस तरह ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे है | जिनके बारे में साइबर पुलिस का कहना है कि हम लोगों को जागरूक रहने की सलाह दे रहें है और जालसाजों की इस तरह की ठगी से लोगों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है | ताकि इसके जरिए लोगों को किसी भी तरह की ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके |
|