ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कचरा जलाने पर स्पॉट फाइन लगाने के बाद भी जगह – जगह जल रहा कचरा, शिकायत करने पर दी जा रही धमकी |

भोपाल : 23/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  राजधानी में जगह-जगह कचरा जलाए जाने के कारण शहर की हवा दूषित हो रही है | नगर-निगम द्वारा स्पॉट फाइन लगाने के बाद भी कचरा जलता हुआ मिल रहा है | निगम की स्पॉट फाइन कार्रवाई का लोगों को कोई डर नहीं रहा | स्वर्ण जयंती पार्क के पीछे वाले रोड पर स्थित इंडस एंपायर के पास मुख्य सड़क के किनारे राख़ का ढेर कचरा जलने की गवाही दे रहा है | आग के कारण पेड़ की पत्तियां भी जल कर खाक हो गईं | यहां से कुछ दूर ही नगर-निगम का कचरा ट्रांसफर स्टेशन है, वहां तक कचरा पहुंचाने में 10 मिनट भी नहीं लगते, इसके बाद भी कचरा मुख्य सड़क पर जलाया जा रहा है | मीनाल रेसिडेंसी में रहने वाले अशोक चौरसिया ने बताया कि हमारी कॉलोनी के आगे उद्दोग विभाग की जमीन है, यहां भारी तादाद में पेड़ हैं, बिल्डर के प्रोजेक्ट निर्माण से निकला कचरा यहां फेंका जाता है | रात के समय बिल्डर के लोग इस कचरे को जला देते हैं, जिससे हवा दूषित हो रही है | कॉलोनी के लोग यहां टहलने जाते हैं तो धुएँ के कारण उनका टहलना दूभर हो रहा है | जब इस मामले की शिकायत निगम से की गई तो बिल्डर के बाउंसरों द्वारा धमकी दी गई | ऐसा ही नजारा कोलार स्थित जेके अस्पताल के पास स्थित चाय-नाश्ते की दुकान के पास देखने को मिला | यहां दुकानदार दोपहर में कचरा इकट्ठा करके जला रहे हैं, खाली पड़े प्लाट्स में भी कई जगह कचरा जलाया जाता है | नगर निगम की कार्रवाई का लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com