भोपाल : 24/11/2023 :( अजरा सुल्तान ) 24 साल की कोहेफिज़ा में रहने वाली महिला जो कि एक प्राइवेट अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर का काम करती है | कुछ महीने पहले वह हमीदिया अस्पताल में नौकरी करती थी | जहां उसकी मुलाक़ात अस्पताल के लिफ्ट आपरेटर विवेक धावड़े से हुई | दोनों के बीच में बात इतनी बढ़ गई कि मिलना जुलना भी शुरू हो गया | कुछ दिन बाद दोनों के बीच आपस में ऐसा कुछ हुआ कि महिला ने विवेक से बात करना ही बंद कर दी | बुधवार की रात जब महिला कुछ सामान लेने घर से बाहर निकली तो उसे रास्ते में विवेक मिल गया | उसने महिला से कहा कि मुझे तुमसे कुछ बात करना है | तो दोनों वीआईपी पर करबला पार्क तक चले गए | तभी विवेक का दोस्त सुधीर और उसके साथ एक दूसरा युवक भी वहां आ गया और महिला को घसीटते हुए पार्क की झाड़ियों में ले गए | जहां उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया | महिला ने आरोपियों का विरोध करते हुए इतनी तेज़ आवाज़ में शोर मचाया और वहां से भाग निकली | इसके बाद महिला ने थाने में विवेक और उसके दोनों साथियों के विरुद्ध बलात्कार का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है |
|