ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वीसी की जान बचाने के मामले में डकैती की सज़ा दिए जाने वाले छात्रों को शिवराज और वीडी ने की माफ करने की मांग |

ग्वालियर : 16/12/2023 : ग्वालियर में दो छात्रों द्वारा वीसी की जान बचाने के लिए हाई कोर्ट जज की कार छीनने के आरोप में उन्हें डकैतों को दी जाने वाली सज़ा सुनाई गई है | लेकिन इस सज़ा का विरोध करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने दोनों छात्रों को माफी देने की मांग की है | शिवराज ने जबलपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा है कि वीसी प्रो. रणजीत सिंह की दिल्ली से झांसी जाते समय तबीयत बिगड़ गई थी, तभी ग्वालियर स्टेशन पर उतरकर दो छात्र 22 वर्षीय हिमांशु श्रोत्रिय और 24 वर्षीय सुकृत शर्मा ने बाहर जज की कार की चाबी छीनकर कुलपति को अस्पताल पहुंचाया, हालांकि उनकी जान नहीं बच सकी | इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों पर चोरी और डकैती का मामला दर्ज किया | इधर वीडी ने छात्रों का पक्ष लेते हुए कहा कि छात्रों की मंशा मानवतावादी थी, कुलपति की जान बचाने की कोशिश में उनसे अज्ञानतावश अपराध हुआ है | दरअसल छात्रों का भाव अपराध करने का नहीं था, उन्हें मदद करने की इतनी बड़ी सज़ा न देकर उन्हें माफ किया जाए | विश्वास है कि कोर्ट छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर उन्हें माफ कर देगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com