ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान लाड़ली बहना को छोड़कर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र छिड़ा |

भोपाल : 21/12/2023 :  बुधवार को विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण हुआ इसमें राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया गया, लेकिन एक बार भी लाड़ली बहना का नाम नहीं आया | इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन ने पूछा कि क्या सरकार इस योजना को बंद कर रही है ? यह भी सवाल उठाया कि यह राज्य का अभिभाषण है या केंद्र का ? इस पर भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं हो रही | विधानसभा में सर्वसम्मानित से नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तोमर को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा और विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समर्थन किया | तोमर ग्वालियर चंबल अंचल से मप्र विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com