ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिजली चोरी की रोकथाम के लिए जमीन के अंदर से बिछाई जा रही केबल |

भोपाल : 08/01/2024 : राजधानी के अधिकांश इलाकों में बिजली चोरी करके अपने घरों को रोशन किया जा रहा है जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बाग उमराव दूल्हा, बाग फरहत अफजा, अशोका गार्डन, जनता क्वार्टर चांदबड़, आरिफ़ नगर जैसे कई क्षेत्रों में करीब 59% बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं | इन इलाकों में बिजली चोरी करने वाले लोगों द्वारा बिजली अमले के साथ मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं | इस कारण अब शहर के बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में जमीन के अंदर से बिजली तार बिछाने का काम तेज़ी से चल रहा है | एक करोड़ रु. की बोरिंग मशीन से बिना सड़क खोदे जमीन के अंदर बिजली की केबल बिछाई जाएगी | इस मशीन के ज़रिए होरिजेंटल डायरेक्शन यानि सीध में मशीन से गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे बिजली के तार बिछाए जा रहे हैं ताकि कोई बिजली चोरी न कर पाए | बिजली कंपनी के ईस्ट डिवीजन के दायरे में आने वाले भानपुर से अटल नेहरू नगर तक के इलाक़े में यह काम तेज़ी से चल रहा है | बिजली कंपनी द्वारा पुराने शहर के बिजली चोरी वाले इलाकों में 154 किमी तक अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई जाएगी | इस पर 214 करोड़ रु. खर्च होंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com