ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
600 नई डायल 100 को वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए 6 महीने बाद भी शासन से नहीं मिली अनुमति |

 भोपाल : 18/01/2024 : सेंट्रलाइज पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 के लिए तीन साल बाद नई कंपनी का चयन हो गया है | पुलिस की दूरसंचार विंग ने वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए शासन से अनुमति मांगी है | हालांकि नई कंपनी के दक्षिण भारत के एक राज्य में ब्लैकलिस्ट होने के कारण वर्क ऑर्डर जारी होने में समस्या हो सकती है | वर्क ऑर्डर की मंजूरी और रिवाइज्ड डीपीआर की फाइल पिछले 6 महीने से शासन के पास मंजूरी के लिए अटकी हुई है | मंजूरी मिलने पर शहरी क्षेत्र में डेशबोर्ड कैमरे वाली 600 इनोवा डायल 100 होंगी | देरी होने के कारण रिवाइज्ड टेंडर की राशि 287 करोड़ रु. बढ़ गई है | ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का टेंडर एल-01 आने के बाद पहले से डायल – 100 का काम संभाल रही भारत विकास ग्रुप कंपनी (बीवीजी) ने हाईकोर्ट में आपत्ति लगाई थी | हाईकोर्ट से आपत्ति खारिज होने के बाद कंपनी सुप्रीम कोर्ट तक गई, सुप्रीम कोर्ट ने भी बीवीजी की आपत्ति खारिज कर दी | नई डायल-100 में अपडेट सॉफ्टवेयर होंगे | शहरी क्षेत्र के लिए 600 इनोवा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 600 बोलेरो होंगी | टेंडर अवधि में वाहन 2000 तक बढ़ाए जा सकेंगे | गाड़ियों में डेशबोर्ड कैमरा और पुलिसकर्मी के पास बॉडी वार्न कैमरा होगा | जिसकी फीट कंट्रोल रूम में होगी | कॉलर की लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम की वीडियो वॉल पर दिखेगी | एफआरवी के पास कॉलर का नंबर नहीं जाएगा | कॉल मास्किंग सिस्टम काम करेगा | कॉल सेंटर के माध्यम से ही पुलिस की कॉलर से बात होगी | एफआरवी मौके पर जाए बिना कॉलर की समस्या का समाधान नहीं कर सकेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com