ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीएमएचआरसी में आधुनिक तरीके से हार्ट फेलियर मरीजों का इलाज शुरू, नई डिवाइस ने बचाई 9 गंभीर मरीजों की जान |

भोपाल : 19/01/2024 : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में अब आधुनिक तरीके से हार्ट फेलियर के मरीजों का इलाज शुरू हो गया है | बीते दो महीने में इस बीमारी से जूझ रहे कई गैस पीड़ित मरीजों का कार्डियक रिसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी डिवाइस ( सीआरटीडी) और लेफ्ट बंडल ब्रांच पेसिंग (एलएलबी) पेसिंग के ज़रिए इलाज किया है | इस दौरान गंभीर 5 मरीजों में सीआरटीडी जबकि 4 मरीजों में एलएलबी पेसिंग डिवाइस इंप्लांट की गई हैं, ये सभी मरीज गैस पीड़ित हैं | सीआरटीडी और एलएलबी पेसिंग डिवाइस काफी महंगी होती हैं और इनके इंप्लांट की प्रक्रिया भी काफी जटिल है | लेकिन बीएमएचआरसी ने गैस पीड़ित मरीजों को यह डिवाइस नि:शुल्क उपलब्ध कराई है | बीएमएचआरसी के कार्डियोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष शंखधर ने बताया कि हार्ट विभिन्न रक्तवाहिकाओं के माध्यम से रक्त को शरीर के अन्य भागों तक पहुंचाता है | इसे हार्ट पंपिंग कहते हैं | किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के हार्ट की नॉर्मल पंपिंग कैपेसिटी 60 – 65 प्रतिशत होती है |अगर यह पंपिंग कैपेसिटी 42 प्रतिशत से कम हो जाती है तो यह हार्ट फेलियर का कारण बनता है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com