ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
चरस सप्लाई कर रहे तस्करों से 12 करोड़ से अधिक की 36 किलो चरस क्राइम ब्रांच ने की जब्त |

भोपाल : 20/01/2024 : गुरुवार रात अयोध्या बायपास पर चरस लाने वाले तस्करों की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी, मुख्तार कुरैशी के नेतृत्व में इलाक़े में घेराबंदी की गई, कोच फैक्ट्री के पास जंगल में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया | इसमें 35 वर्षीय हरकेश चौधरी और 33 वर्षीय विजय शंकर यादव शामिल हैं, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं | हरकेश चौधरी देवास में रहकर सब्जी का काम करता है, पिछले साल उसकी मुलाक़ात विजय शंकर यादव से हुई थी | हरकेश के कहने पर ही विजय भी सब्जी का कारोबार करने देवास आ गया | तीन महीने पहले उनकी मुलाक़ात बिहार के एक तस्कर से हुई, उसने उन्हें 36 किलो से अधिक चरस मध्यप्रदेश तक पहुंचाने के लिए 5 हज़ार का ऑफर दिया | नेपाल से चरस खरीदकर भोपाल लाई जाती है, इससे पहले आरोपी 6 बार इसी तरह चरस मप्र के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर चुके हैं | क्राइम ब्रांच ने तस्करों के पास से 36 किलो से अधिक 12 करोड़ रु. कीमत की चरस जब्त कर ली है | क्राइम ब्रांच का दावा है कि यह तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com