भोपाल : 25/01/2024 : सहयोग परिसर निवासी उमेश प्रताप शुक्ला दो महीने से जर्मनी गए हैं घर की देखभाल के लिए अनुभव पांडेय को चौकीदार नियुक्त कर रखा है | चौकीदार दो दिन से अपने किसी काम से रीवा गया हुआ है | घर खाली पड़ा देख चोरो ने उनके घर से ताला तोड़कर चोरी कर ली | मकान मालिक जब जर्मनी से लौटेंगे तब चोरी गए सामान की कीमत का खुलासा हो सकेगा, शुक्ला के साले सूर्यकांत मिश्रा के ड्राइवर विनोद मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है | इधर तिलक नगर बावड़ियाकलां निवासी चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह चंदेल के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया | डॉ. चंदेल अपने एमबीबीएस के री-यूनियन सेलिब्रेशन के लिए 10 जनवरी को दुबई गए थे | वे मंगलवार को जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला, बेडरूम सहित सभी कमरों के ताले तोड़े गए हैं चोर लैपटॉप, एलईडी टीवी, मिक्सर, चांदी के करीब 30 सिक्के और 25 हज़ार रु. नगदी ले गए | इसके अलावा चोरों ने किचन में भी हाथ साफ किया | यहां रखी लगभग 3 किलो चाय पत्ती, 5 किलो वॉशिंग पाउडर, तीन किलो तुअर दाल दो लीटर खाद्द तेल जैसे सामान भी चोरी कर ले उड़े | डॉ. चंदेल ने शाहपुरा थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई | पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है |
|