ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पेपर लीक की होने की घटनाओं पर अब शिक्षा विभाग एनजीओ की मदद से करेगा रोकथाम |

भोपाल : हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, सोशल मीडिया पर विद्दार्थियों से धोखाधड़ी करने वाले कई ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं और यह ग्रुप झूठी जानकारी देकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं | कई ग्रुप पैसा मांगते हैं, और विद्दार्थियों को फर्जी पेपर उपलब्ध कराते हैं | इतना ही नहीं यही ग्रुप विद्दार्थियों को अलग-अलग गेम में उलझाकर अन्य हानिकारक सामग्री उपलब्ध कराने वाले एप्स से भी जोड़ते हैं | ऐसे में विद्दार्थियों और उनके अभिभावकों को आर्थिक हानि होने के साथ मानसिक तकलीफ का भी सामना करना पड़ता है | ऐसे में इन ग्रुप्स के जरिए जालसाज विद्दार्थियों से यूपीआई डिटेल्स भी प्राप्त कर लेते हैं, और उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है | इन्हीं सब गतिविधियों को रोकने के लिए मप्र स्कूल शिक्षा विभाग अब स्वंयसेवी संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है | पेपर लीक करने वालों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी | साथ ही विद्दार्थियों और उनके अभिभावकों से पेपर लीक कराने वालों पर विश्वास न करने की अपील की जा रही है | यदि कोई पेपर उपलब्ध कराने की बात करे तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर सहित सीधे एमपी बोर्ड के अफसरों से करें |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com